बलिया, अक्टूबर 11 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के चांदू पाकड़ वार्ड नंबर चार निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र राजभर उर्फ बाघा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। चर्चा है कि विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से आहत होने पर उसने आत्महत्या की है। पुलिस छानबीन में जुटी है। ग्रामीणें के अनुसार जितेन्द्र राजभर का शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके जाने लगी। जितेन्द्र ने उसे सौ रुपए भी मायके जाने के लिए दे दिया। उसके बाद पत्नी मायके पहुंच गई। इधर, एकांत घर में जितेंद्र ने फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। किसी ने जाकर घर में देखा तो शव लटकता मिला। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी प्रम...