जामताड़ा, फरवरी 17 -- नगर निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के दौरान सोमवार को जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत कायस्थपाड़ा मोड़ के समीप उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जब एफएसटी टीम दुकानों पर लगे झंडे-बैनर की जांच करने पहुंची। जांच के दौरान टीम ने गृहस्वामी से चुनाव प्रचार के लिए लगे उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह वाले झंडे के संबंध में सहमति पत्र मांगा। इस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि सहमति पत्र उम्मीदवार के पास होगा या गृहस्वामी के पास, इस पर स्पष्टता होनी चाहिए। देखते-ही-देखते मौके पर गहमागहमी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी एसआई आर के गुप्ता, दंडाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक बहस होती रही। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.