फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस कर्मियों को कर्तव्य का बोध कराया गया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों को ध्वज की गरिमा बनाये रखने को प्रेरित किया। लाइन में पुलिस अधीक्षक ने डीजीपी का संदेश पढ़कर सुनाया और सभी को अपने कर्तव्योंे का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पुलिस ध्व्जा की गरिमा बनाये रखने को पे्ररित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने ध्वज फहराकर पुलिस अफ सरों और कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने को प्रेरित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, आरआई अविचल पांडेय आदि की मौजूदगी रही। इसके अलावा थानो में भी पुलिस झंडा दिवस मनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.