कोडरमा, अप्रैल 9 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। नगर परिषद की ओर से मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर झंडा चौक से स्टेशन रोड तक सड़क किनारे कब्जा जमाए ठेला-खोमचे वालों व अस्थायी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। डीसी मेघा भारद्वाज के निर्देश सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार के नेतृत्व मे अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई। प्रशासन की टीम जैसे ही झंडा चौक पहुंची, ठेला-खोमचे वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान चार लावारिस ठेले जब्त कर लिए। साथ ही दुकानदारों व ठेला चालकों को निर्देश दिया गया कि वे बुधवार से सड़क छोड़कर ही दुकान लगाएं। नियम तोड़ने पर उनका सामान जब्त कर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। अधिकारी मंगलवार को पूरे अभियान के दौरान लगातार दुकानदारों को समझाते व चेतावनी देते नजर आए। प्रशासन ने साफ कहा कि अब नगर क्षेत्र में अतिक्रमण किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.