मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- मिर्जापुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने झण्डारोहण कर पदयात्रा निकाली। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. शिव कुमार पटेल ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होने मनरेगा का नाम बदले जाने पर केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की। जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार पटेल ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, मजदूर और किसान विरोधी है। मनरेगा को जिस तरह से सरकार खत्म करने का कुचक्र रचा है। वह मजदूर विरोधी कार्य है। मनरेगा के माध्यम से 20 करोड़ लोगों को रोजगार देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था। भाजपा मनरेगा को बंद करके यह साबित कर दिया कि नौजवानों के बाद गरीब मजदूर भी बेरोजगार हो जाएगें। इस मौके पर गुलाब चंद्र पांडेय,बृजेश द्विवेदी,कैला...