भागलपुर, जनवरी 17 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। झंडापुर थाना परिसर में शुक्रवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता झंडापुर थाना के एसआई अरविंद कुमार ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि थाना क्षेत्र में जहां भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाएगा, वहां संबंधित आयोजकों को प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी होगी। बिना लाइसेंस पूजा पंडाल का आयोजन करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। एसआई अरविंद कुमार ने कहा कि पर्व श्रद्धा, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। बैठक में झंडापुर सरपंच ब्रजेश चौधरी, हरियों पंचायत के सरपंच राजकिशोर राजपाल, प्रो. मटुकनाथ चौधरी, संजय डोकानियां, एसआई लक्ष्मण साह, एएसआई उमेश कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...