मधुबनी, फरवरी 16 -- झंझारपुर | निज संवाददाता। आगामी होली और भविष्य के त्योहारों पर यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मिथिलांचल और सीमांचल के लोगों को बड़ी सौगात दी है। पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, आगामी 6 मार्च से पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से आनंद विहार (दिल्ली) के लिए नई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि ये ट्रेनें झंझारपुर, घोघरडीहा और निर्मली के रास्ते चलाई जाएंगी, जिससे इस पूरे क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इन ट्रेनों के शुरू होने से दिल्ली पहुंचना अब इस इलाके के लोगों के लिए न केवल सुगम होगा, बल्कि त्योहारों के दौरान होने वाली आपाधापी से भी बड़ी राहत मिलेगी। नौ महीने तक मिलेगी लंबी सुविधा: रेलवे के नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार ट्रेनों की अवधि में बड़ा बदलाव किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.