मधुबनी, फरवरी 2 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा सोमवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। झंझारपुर अनुमंडल के विभिन्न केंद्रों पर पहले दिन का माहौल उत्साहजनक रहा। 10 केंद्रों पर कुल 662 छात्राओं में 656 ही भाग लिया। छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकल रही छात्राओं के चेहरे खिले हुए थे। आदर्श परीक्षा केंद्र केजरीवाल प्लस टू से बाहर निकली विज्ञान की छात्रा निशा कुमारी ने बताया कि प्रश्न पत्र बहुत आसान था। निशा के अनुसार सवाल पाठ्यक्रम के भीतर से ही पूछे गए थे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए ललित नारायण जनता महाविद्यालय, केजरीवाल प्लस टू उच्च विद्यालय, पार्वती लक्ष्मी महिला महाविद्यालय और एमपीटी प्लस टू उच्च विद्यालय झंझारपुर आरएस सहित कई प्रमुख संस्थानों को केंद्र बनाया गया था। पार्वती लक्...