मधुबनी, जुलाई 18 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। बुधवार रात से गुरुवार सुबह आठ बजे के बीच हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक गर्भवती महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य तीन घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में ही चल रहा है। गुरुवार सुबह दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह के 18 वर्षीय बेटे को बाइक से गिरने के बाद झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। वहीं, बुधवार रात को दो अन्य दुर्घटनाएं हुईं। अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के पिपरौलिया निवासी मो. रिजवान की 26 वर्षीय पत्नी शबनाज बेगम बाइक से ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.