टिहरी, मार्च 24 -- चंबा ब्लॉक के जड़धार के ग्रामीणों की ओर से संरक्षित किए गए बांज और बुरांश का मिश्रित जंगल वनाग्नि दुर्घटनाएं रोकने, खाली पहाड़ियों पर फिर से हरियाली लौटाने के लिए कार्यशाला बन गया है। यहां आकर टिहरी वन विभाग के विभिन्न वन प्रभागों के वन क्षेत्राधिकारी, वन कर्मी और वन सरपंच प्रशिक्षण ले चुके हैं। ग्रीन इंडिया मिशन के तहत इस माह एक सप्ताह तक पौड़ी जिले के गोहरी, ताल, चेलूसैण, रिखणीखाल, मटियाली, जयहरीखाल रेंज के करीब 300 वनकर्मी और वन पंचायत सरपंच जड़धार गांव के समुदाय द्वारा संरक्षित जंगल का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। वैसे तो वन विभाग के अपने प्रशिक्षण केंद्र और डिग्रीधारी विशेषज्ञ होते है लेकिन जड़धारगांव में आग बुझाने वाले वनसेवक, वन सुरक्षा समिति के लोगों ने प्रशिक्षक बनकर विभिन्न स्थानों से आए वन कर्मियों को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.