कानपुर, दिसम्बर 7 -- कानपुर, संवाददाता। हरबंश मोहाल स्थित अंबे ज्वैलर्स की दुकान में शनिवार को एक महिला रंगेहाथ चोरी करते हुए पकड़ी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पास से चोरी की बिछिया का पैकेट बरामद किया। सर्राफ मनीष गुप्ता के अनुसार शनिवार शाम को वह दुकान पर अकेले थे। इस दौरान एक महिला दुकान पहुंची, जिसने बिछिया दिखाने के लिए बोला। उन्होंने कई बिछिया महिला को दिखाई। कुछ देर में बिछिया का एक पैकेट गायब हो गया। जिस पर महिला का शक होने पर उन्होंने उससे पूछा। महिला के चोरी से इनकार करने पर उन्होंने पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची हरबंश मोहाल पुलिस ने महिला की तलाशी ली तो उसके पास से बिछिया का पैकेट बरामद हुआ। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर महिला पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.