आगरा, अगस्त 19 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के सहावर गेट रेलवे फाटक के समीप ज्वैलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते से नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर यहां से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने घटना का स्थल निरीक्षण किया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। दुकान स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। गांव पवसरा निवासी विशाल कुमार की सहावर गेट पर पूर्णागिरि ज्वैलर्स के नाम प्रतिष्ठान है। दुकान स्वामी ने बताया कि वह मंगलवार सुबह समय 8 बजे अपनी दुकान की सफाई करने आए हुए थे। तो देखा की लोहे अलमारी खुली हुई है। जिसमें रखी तीन किलो चांदी के आभूषण, 20 ग्राम पुराना सोना और लगभग 5 से 10000 रुपये की नकदी गायब मिली। उन्हे समझते देर न लगी और जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.