सोनभद्र, फरवरी 11 -- दुद्धी। स्थानीय तहसील तिराहे सामने स्थित ज्वैलरी की दुकान में अनियंत्रित कार घुसते-घुसते बची, संयोग अच्छा रहा कि दुकान के बाहर लगे इंगल से टकराकर कार रुक गई, वर्ना बड़ी घटना घट सकती थी। लोगों की मानें तो देर रात लगभग एक बजे कार सवारों ने ओवरटेक करने के चक्कर में फैमिली लेकर जा रहे एक कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों कार सड़क किनारे स्थित ज्वैलरी की दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि बड़ी दुर्घटना टल गई। उसी समय सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने निकल रहे दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय की नजर पड़ गई। उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस की मदद से दोनों कार सवारों को सुरक्षित निकाल कर ओवरटेक करने वाले कार चालक को कोतवाली ले गए। वही फैमिली वाली कार को उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। वहीं दुकान स्वामियों ने कार के टक्कर से हुई नुकसान की भर...