लखनऊ, अप्रैल 27 -- अर्जुनगंज बाजार में शनिवार देर शाम ग्राहक बनकर ज्वेलर्स दुकान में पहुंचे टप्पेबाज ने खरीदारी के बहाने जेवर दिखाने को कहा। व्यवसायी को बातों में फंसाकर झाले पार कर ले गया। टप्पेबाज के जाने पर व्यवसायी को जानकारी हुई। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौक में रहने वाले दीपू वर्मा की अर्जुनगंज बाजार में हनुमान मंदिर के पास न्यू बाला जी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक शनिवार शाम दीपू दुकान में बैठे थे। इस बीच एक बदमाश पहुंचा। उसने जेवर दिखाने के लिए कहा। कर्मचारियों ने उसे जेवर दिखाने शुरू किए। इसके बाद उसने कहा कि सोने के झाले दिखाएं। कर्मचारी ने झाले का बॉक्स उठाया और दिखाने लगा। इस बीच बदमाश ने एक झाला पार कर दिया। बाद में खरीदने की बात कहकर चला गया। टप्पेबाज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.