मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आयकर विभाग की ओर से शहर के एक प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी के दो ठिकानों पर चल रहा सर्वे शनिवार देर रात समाप्त हो गया। इसके बाद सर्वे काम में जुटी टीम खरीद बिक्री से जुड़े कागजात लेकर लौट गई। इस दौरान टीम को कच्ची रसीद पर सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी के पुख्ता सबूत मिले। आयकर अधिकारियों ने दोनों प्रतिष्ठानों के मालिक स्वर्णकार बंधुओं से घंटों पूछ ताछ की। दोनों सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। आयकर अधिकारियों ने सर्वे का काम पूरा होने की पुष्टि की। विभाग के सहायक निदेशक (अनुसंधान) आरके गुप्ता ने बताया कि दोनों दुकानों से खरीद बिक्री से जुड़ी सैकड़ों कच्ची रसीद जब्त की गई है। उनकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है। वहीं, विभागीय सूत...