बुलंदशहर, जनवरी 4 -- कस्बे में तीन दिन से लगातार सुनार के यह गहने चोरी करने वाली दो महिलाओं को पीड़ित ने मौके पर रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में ले जांच पडताल की। कस्बे के मौहल्ला मंदिर वाला निवासी सोनी राजेश वर्मा की जेवी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। पीडित ने बताया कि दोपहर दुकान पर पहुंची दो बुर्का नशी महिलाओं ने गहने खरीदने के लिये देखने शुरू किये। गहने दिखाते हुए कुछ शक होने पर कैमरे की निगरानी शुरू कर दोनो को बिठा लिया। चौकी पुलिस को सूचना देकर कैमरे में चैक किया तो पिछले तीन दिन में लाखों कीमत चांदी के गहने चोरी करते दिखीं। बताया कि पांच जोडी सैंपिल चांदी, दो जोडी बच्चे के चांदी खंडवा, सात चैन चांदी की, ज्वैलरी की कीमत करीब सवा लाख बतायी है। उधर एसओ नरसेना ने बताया कि पी...