हजारीबाग, फरवरी 10 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बीते 7 फरवरी को बड़कागांव डेली मार्केट के समीप स्थित नंदिनी ज्वेलर्स के दुकानदार प्रभु सोनी से दिनदहाड़े लगभग 25 लाख रुपए की आभूषण की लूट एवं गोलीबारी की घटना की जानकारी लेने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद मंगलवार को पहुंची। इस दौरान पूर्व विधायक ने घटनास्थल का अवलोकन एवं प्रभु सोनी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर पुरी घटना की जानकारी लीं। प्रभु सोनी एवं परिजनों ने कहा कि बैंक से ऋण लेकर हम लोग दुकान का पूंजी खड़ा किए थे। लूट हो जाने से हम सब परिवार बर्बाद हो गए हैं। अपराधियों की धर पकड़ एवं जेवरात की बरामदगी जल्द होनी चाहिए। मौके पर पूर्व विधायक ने हजारीबाग डीआईजी अंजनी झा एवं हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से दूरभाष से बात की। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने आगे कहा कि बड़कागांव से दर्जनों युवा मादक पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.