देहरादून, दिसम्बर 28 -- हरिद्वार। जिला हरिद्वार की विधानसभा ज्वालापुर के अंतर्गत हजारा ग्रांट क्षेत्र में जन अधिकार पार्टी (ज) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक हसरत ठेकेदार के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने तथा जनता से सीधा संवाद बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (ज) ही वह राजनीतिक विकल्प है, जो आम जनता की समस्याओं और आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है। यही कारण है कि तेजी से लोग जन अधिकार पार्टी से जुड़ रहे हैं, जो आने वाले विधानसभा...