हरिद्वार, फरवरी 1 -- ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मोहल्ला कस्सावान में हुई चोरी का खुलासा कर आरोपी को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बीते 31 जनवरी को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरन शर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि विद्यालय की रसोई का दरवाजा तोड़कर बड़े पतीले, परात, ढक्कन, बाल्टी, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा और कूकर चोरी कर लिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के निर्देशन में अपर उप निरीक्षक गम्भीर तोमर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी मुस्तकीम उर्फ पहाड़ी को लालपुर नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी नशे का आदी है और पूर्व में भी जेल जा चुका है।

हिंदी ह...