हरिद्वार, अप्रैल 6 -- शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर से जुड़े व्यापारियों ने एसपी सिटी को ज्ञापन देकर ज्वालापुर बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा संचालन के लिए रूट प्लान निर्धारित करने, बाजार और सरकारी कार्यालय परिसरों में सुचारु पार्किंग व्यवस्था तथा शौचालय और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि ज्वालापुर के बाजारों में ई-रिक्शा संचालन के लिए कोई स्पष्ट रूट प्लान निर्धारित नहीं है। जिससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे न केवल व्यापार प्रभावित होता है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी परेशानी उत्पन्न होती है। बाजारों एवं प्रमुख सरकारी कार्यालयों तहसील, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय आदि में पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। पार्किंग नहीं होने की वजह से मजबूरी में वाहनों को सड़क पर खड़ा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.