हरिद्वार, अगस्त 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नहर पटरी रोड जटवाड़ा पुल के पास चेकिंग के दौरान 68 वर्षीय कबाड़ी को 2.974 किलोग्राम गांजा, बाइक और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी हरिद्वार लाकर गांजा बेचने की फिराक में था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर शाम एसआई नवीन नेगी, कांस्टेबल सुनील शर्मा और गणेश तोमर गश्त पर थे। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखा। पुलिस को देखते ही वह मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी बाइक पर रखे बैग से प्लास्टिक के कट्टे में गांजे की दो पोटलियां बरामद हुईं, जिनका वजन करीब 2.97 किलो पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.