मिर्जापुर, जनवरी 2 -- लालगंज। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह और आईएएस अंशुल हिंदल ने कर्मचारियों और सफाईकर्मियों के साथ मिलकर श्रमदान कर स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने कहा कि साफ-सफाई केवल कार्यक्रमों से नहीं होती, इसके लिए सोच और व्यवहार दोनों में बदलाव जरूरी है। समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब हर व्यक्ति अपने आसपास की जिम्मेदारी खुद महसूस करेगा। आईएएस अंशुल हिंदल ने कहा कि प्रशासन की भूमिका केवल निर्देश देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। अधिकारी जब खुद काम में शामिल होते हैं तब कार्य संस्कृति मजबूत होती है। तभी कर्मचारियों में जिम्मेदारी का भाव पैदा होता है। उन्होंने स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत में शामिल करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.