नैनीताल, मार्च 31 -- नैनीताल। चेष्टा संस्था ने नाबार्ड के सहयोग से ज्योलीकोट में महिलाओं के लिए मोमबत्ती निर्माण केंद्र का शुभारंभ किया। सोमवार को मुख्य अतिथि नाबार्ड के निर्मल कुमार और ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश बिष्ट ने केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्था की समन्वयक सुमन अधिकारी ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं को सजावटी मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब प्रशिक्षित महिलाएं केंद्र में मोमबत्ती निर्माण करेंगी। संस्था की ओर से उन्हें कच्चा माल और बाजार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान भल्यूटी रजनी रावत, मुकुल, कंचन बिष्ट, भावना आर्य, तुलसी साह, दीपा साह, आनंदी देवी आदि महिलाएं रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.