अंबेडकर नगर, मई 4 -- अम्बेडकरनगर। एसपी केशव कुमार ने पांच निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। महिला उपनिरीक्षक ज्योति वर्मा को पुलिस लाइन से महिला थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महिला थाने की थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय को पुलिस लाइन भेजा गया है। बसखारी थाने के निरीक्षक राजकुमार वर्मा को साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय को बसखारी थाने में अपराध एवं विवेचना की जिम्मेदारी दी गई है। महिला थाने की उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी को आईजीआरएस का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.