चम्पावत, जून 8 -- हरिद्वार शांतिकुंज के तत्वावधान में आयोजित ज्योति कलश रथयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रचार पत्रों से नशा मुक्ति का भी संदेश दिया। रथयात्रा के संचालक दिनेश चंद्र मैखुरी एवं गंभीर चमोली ने बताया कि शराबी व्यक्ति को न अपराध करने में कोई झिझक होती है और न ही नैतिक कार्यों में कोई रुचि। जिससे उनमें अव्यवस्था, अशांति और कलहपूर्ण परिस्थितियां बनी रहती हैं। जिन्हें दूर कर पाना लगभग असंभव ही है। भुवन चंद्र पांडेय एवं नशा हटाओ अभियान के संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने बताया कि रथयात्रा का उद्देश्य वसुधैव कुटुम्बकम की उदारमयी भावना और समाज का विकास करना है। साथ ही समाज में प्रचलित बुरे व्यसनों और कुप्रथाओं का अंत कर समाज को आध्यात्मिक और नैतिक विकास के प्रति प्रेरित करना है। इस अवसर पर दीपा पांडेय, कंचन पांडेय, अभिषेक पांडेय,अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.