अलीगढ़, जुलाई 22 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। वैदिक ज्योतिष संस्थान में मंगलवार को पार्थिव शिव लिंग का रुद्राभिषेक कर पूजन किया गया। संस्थान प्रमुख स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज ने शिव तत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि भगवान मृत्युंजय शिव संसार की समस्त औषधियों के स्वामी हैं। मृत्यु के नियंत्रक, आरोग्य और स्वास्थ्य के प्रदाता भगवान शिव के महामृत्युंजय उपासना से काल पर भी विजय प्राप्ति संभव है। भौम प्रदोष के पावन दिवस पर संस्थान कार्यालय पर सुबह से ही भगवान शिव के पार्थिव लिंग का वेद मंत्रो के साथ तीर्थोदक, गंगाजल, गोमूत्र, गोमय, तीर्थो की मिट्टी से निर्माण कर दूध, दही, धी, शहद, बूरा, पंचामृत, वर्षा का जल, पुष्पों का जल, भस्ममोदक से स्नान कराकर चंदन और भस्म से त्रिपुण्ड बनाया। जनेऊ, कलावा, विल्वपत्र, आक, ढाक, धतूरा, शमीपत्र, दूर्वा, ग़ुलाल, अव...