पटना, अप्रैल 6 -- देश के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य शास्त्र सुधीर तिवारी का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गहरा शोक व्यक्त किया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार गुलाबी घाट पर हुआ। उनके बड़े पुत्र व बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी ने मुखाग्नि दी। वे लघु उद्योग भाजपा के सह संयोजक व लघु उद्योग भारती के सचिव भी हैं। इस मौके पर अश्विनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत, बिहार इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष केपीएस केशरी, अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, सुजय सौरभ, श्रीराम कर्म भूमि न्यास के अध्यक्ष केके ओझा, रमेश चंद्र गुप्त, आइएमए के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। सुधीर ति...