वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। तीर्थराज प्रयाग में इस वर्ष का माघ मेला विशिष्ट आध्यात्मिक आभा से ओतप्रोत होने जा रहा है। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 13 जनवरी को माघ मेला क्षेत्र में सविधि प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही संगम तट पर स्थित उनके शिविर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों की शृंखला प्रारंभ हो जाएगी। शंकराचार्य इस वर्ष प्रयाग प्रवास के दौरान 'गुप्त नवरात्र' का विशेष अनुष्ठान करेंगे। विदित हो कि प्रयाग भगवती ललिता देवी का सिद्ध क्षेत्र है। तंत्र और शक्ति साधना के दृष्टिकोण से गुप्त नवरात्र का विशेष महत्व होता है। वर्ष में आने वाले चार नवरात्रों में से दो प्रकट और दो गुप्त होते हैं। आषाढ़ और माघ में पड़ने वाले गुप्त नवरात्रों में साधक गोपनीय रूप से शक्ति की उपासना करते हैं। शंकराचार्य...