अमरोहा, नवम्बर 1 -- सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर ज्योतिबा फुले चौक से कलक्ट्रेट तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधि, अफसर व छात्र-छात्राओं ने आयोजन में अपनी सहभागिता की। रन फॉर यूनिटी में मुख्य अतिथि एमएलसी सत्यपाल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी, सांसद कंवर सिंह तंवर, शिक्षक विधायक डा.हरि सिंह ढिल्लो, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, डीएम निधि गुप्ता, एसपी अमित कुमार आनंद, सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व जनपदीय अधिकारी-कर्मचारियों संग छात्र-छात्रा मौजूद रहे। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि एमएलसी सत्यपाल सैनी ने सभी को राष्ट्रीय एकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.