लखनऊ, मई 12 -- 13 मई को जेठ का पहला बड़ा मंगल शहर में हजारों स्थान पर लगेंगे भंडारे लखनऊ, संवाददाता। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर संकटमोचक हनुमान जी के दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। हनुमान मंदिरों में रंग-रोगन के साथ ही बिजली की झालरों से सजाया जा रहा है। भक्तों को जेठ की भीषण गर्मी से बचाने के लिए मंदिर परिसर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। टेंट लगाए गए हैं और फर्श पर कालीन बिछायी गई है। वहीं सुरक्षा के खास इंतजाम के साथ ही महिलाओं और पुरुषों के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिरों में सोमवार रात 12 बजे से ही दर्शन शुरू हो जाएंगे। इस दौरान शहर भर में हजारों स्थानों पर भंडारे, सुंदरकांड का पाठ और जागरण भी होंगे। अलीगंज हनुमान मंदिर में होगा नए द्वार से होगा प्रवेश अलीगंज नया हनुमान मंदिर में ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.