अयोध्या, जून 10 -- अयोध्या, संवाददाता। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पर्व पर बुधवार को मां सरयू की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर देवी मां की नित्य आरती करने वाली संस्थाओं की ओर से अलग-अलग दर्जनों घाटों पर देवी मां की झांकी सजाई जाएगी और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके पहले मंगलवार से ही अखंड रामायण पाठ व दुग्धाभिषेक एवं अन्य अनुष्ठान का क्रम शुरू हो जाएगा। उधर अंजनेय सेवा संस्थान की ओर से आयोजित 13 वें श्री सरयू जयन्ती महोत्सव में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा व प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव के अलावा संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने व्यास पीठ का पूजन कर आरती उतारी।अतिथियों का स्वागत संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने किया। उधर कथा का शुभारंभ करते हुए आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज ने भगवान के रूप का वर्णन करते हुए कहा क...