अमरोहा, जून 5 -- ज्येष्ठ दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरीधाम गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। हर-हर गंगे और जय-जय गंगे के जयकारे गूंजते रहे। गुरुवार तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगास्नान शुरू कर दिया। बहुत से श्रद्धालुओं ने तो बुधवार रात से ही ब्रजघाट पहुंचना शुरू कर दिया था। उन्होंने सूर्य की पहली किरण के साथ गंगास्नान किया व सूर्य को अर्घ्य देकर गंगा आरती की। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली राज्यों के अलावा मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल आदि जिलों के श्रद्धालु भी गंगास्नान करने पहुंचे। गर्मी में श्रद्धालु देर तक गंगा में डुबकी लगाते रहे। वहीं युवाओं ने जमकर गंगाजल में जमकर अठखेलियां की। तिगरीधाम गंगा में भी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.