हापुड़, जून 2 -- ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट स्थित गंगा घाट पर पहुंचते हैं और आस्था की डुबकी लगाते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए 3 जून की दोपहर 12 बजे से 6 जून को रात 12 बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन करने के निर्णय लिया है। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को रूट डायवर्जन करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। वहीं एसपी के आदेश पर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाला यातायात दिल्ली व जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन मसूरी धौलाना गुलावटी होते हुए जनपद बुलन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.