मथुरा, जून 11 -- मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि ज्येषठ मास की पूर्णमासी के दिन ठाकुर जी को इस गर्मी के मौसम में यमुना जल से स्नान कराया जाता है। जिसे जेष्ठाभिषेक कहते हैं। इसके लिए एक दिन पूर्व अर्थात चतुर्दशी के दिन मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार व अन्य सभी लोग यमुना जी जाकर यमुना के मध्य से शुद्ध यमुना जल लाते हैं और उसे एकत्रित करके दूसरे दिन प्रात: काल ठाकुरजी को यमुना जल से स्नान कराते हैं, जिसे ज्येष्ठाभिषेक कहा जाता है। मंगलवार को यमुना जी से यमुनाजल द्वारकाधीश मंदिर लाया गया। जेष्ठाभिषेक स्नान बुधवार को प्रातःकाल 6:30 बजे होगा। इससे पूर्व मंगला के दर्शन 6:00 बजे से लेकर 6:15 तक होंगे। बाकी सभी दर्शन नित्य के समय अनुसार होंगे। फोटो-17-यमुना जल द्वारका...