गया, जनवरी 3 -- शहर के एपी कॉलोनी स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय के बगल स्थित प्रांगण में न्यायविदों के लिए अत्याधुनिक सुविधा युक्त भव्य गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है। नवनिर्मित गेस्ट हाउस का उद्घाटन शनिवार की शाम पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने किया। उद्घाटन को लेकर नवनिर्मित गेस्ट हाउस को रंग बिरंगे बल्बों से सजाया गया। बताया गया कि इस गेस्ट हाउस में एक प्रेसीडेंशियल सुइट के साथ 10 सुट कमरा, 10 एकल सूट, जिम, डाइनिंग हॉल, वेटिंग एरिया, गार्डन, वाहनों की पार्किंग, वाई-फाई की सुविधा, समुचित प्रकाश व आरामदेह बिस्तर की सुविधा सहित अन्य आधुनिक सुविधा उपलब्ध करायी गयी हैं। उद्घाटन के मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक, डीएम,एसएसपी सहित कई न्यायिक पदाधिकारी आदि मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.