नई दिल्ली, फरवरी 16 -- बाहर जाते हुए तो सभी अच्छे से तैयार होते हैं, लेकिन जब घर पर रहने की बात हो तो अपने लुक्स में बिल्कुल भी एफर्ट नहीं डालते। खासतौर से जो महिलाएं हाउसवाइफ हैं या वर्क फ्रॉम होम जॉब कर रही हैं, वो तो बिल्कुल भी अपने लुक्स पर ध्यान नहीं देतीं। जबकि ये काफी जरूरी है क्योंकि आप जैसा दिखती है वैसा ही महसूस करती हैं। अगर ज्यादातर समय घर में ही बिताती हैं और उसमें भी अपना बेहतर नहीं दिखतीं, तो इसका असर आपके मूड और एनर्जी दोनों पर पड़ता है। इसके लिए आपको महंगे या अनकंफर्टेबल कपड़े पहनकर घर में घूमने की जरूरत नहीं है। बस छोटी-छोटी टिप्स फॉलो कर के ही आप घर में स्टाइलिश और प्रेजेंटेबल दिख सकती हैं। इमेज कोच गुरप्रीत कौर ने इसी से जुड़ी कुछ टिप्स साझा की हैं, आइए जानते हैं।बहुत पुराने कपड़े घर पर ना पहनें ज्यादातर महिलाएं घर में...