मैनपुरी, सितम्बर 14 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के देवपुरा स्थित सेवा केंद्र पर रविवार को व्यापारी भाई स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख व्यापारी भाई-बहनों ने सहभागिता की। सेवा केंद्र प्रभारी बीके अवन्ति दीदी ने सभी को परमात्मा द्वारा बताए गए राजयोग का महत्व समझाते हुए आत्मा और परमात्मा के रहस्य पर प्रकाश डाला। कहा कि सभी आत्माएं परमपिता परमात्मा की संतान हैं। राष्ट्रीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि इस ज्ञान के माध्यम से हम आपसी संबंधों को सुदृढ़ कर सकते हैं और एक-दूसरे की दुआएं प्राप्त कर सकते हैं। भाजपा नेता किशन दुबे ने शांति और एकता बनाए रखने के लिए आत्मिक संबंध को पहचानने की आवश्यकता पर जोर दिया। नरेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी के आगमन पर धन्यवाद दिया। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.