भभुआ, फरवरी 7 -- (युवा) चांद। प्रखंड मुख्यालय स्थित अशोक लाइब्रेरी में शनिवार को ज्ञान विज्ञान समिति का 12वां प्रखंड सम्मेलन आयोजित हुआ। अध्यक्षता सुदामा राम और रंगलाल प्रसाद ने की। बैठक में संगठन के विस्तार के महत्व पर चर्चा की गई। सचिव बिरजू प्रसाद ने बताया कि बुनियादी सभा का गठन किया गया है। उसके बाद शनिवार को प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतरी और अंधविश्वास के खिलाफ तथा अन्य मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास किया जाता है। सर्वसम्मति से विकास कुमार पांडेय को अध्यक्ष, सुदामा राम को उपाध्यक्ष, बिरजू प्रसाद को सचिव, रंगलाल प्रसाद को संयुक्त सचिव, मीरा देवी को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। सदस्य के रूप में अभिमन्यु सिंह, लक्ष्मी देवी, नंदकिशोर भारती, किरण कुमारी, राजनारायण प्रस...