रांची, अक्टूबर 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा 'ज्ञान महाकुंभ संकल्प पत्र' का वितरण बुधवार से शुरू हो गया है। यह संकल्प पत्र प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में लिया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड राय विवि, उषा मार्टिन विवि, सरला बिरला विवि और साईं नाथ विवि के कुलपति एवं कुलसचिवों को संकल्प पत्र देकर की गई। देश संयोजक महेंद्र सिंह और अध्यक्ष प्रो पीयूष रंजन ने बताया कि यह अभियान पूरे झारखंड में एक माह तक चलेगा। संकल्प पत्र में भारत, पर्यावरण, शिक्षा का भारतीयकरण, शासन-प्रशासन की भूमिका आदि विषय शामिल हैं। इसका वितरण प्रदेश के प्रमुख शिक्षाविदों, प्राचार्यों, कुलपतियों एवं शिक्षामंत्रियों को किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...