गुमला, फरवरी 21 -- सिसई । ज्ञान मंदिर लावागाई स्कूल में सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तीन बार ओमकार के उच्चारण के साथ हुई। बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद गुमला के जिला मंत्री मनीष बाबू व सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा सिसई के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा उपस्थित थे। परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले 20 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। बजरंग दल झारखंड प्रांत के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न निजी स्कूलों में रामायण ज्ञान परीक्षा कराई गई थी। जिसका परिणाम आ चुका है और सभी स्कूलों में सर्टिफिकेट वितरित किए जा रहे हैं। देवेंद्र वर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धर्म, संस्कार और संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है। उन्होंने रामायण व हनुमान चालीसा की चौपाइयों का महत्व समझाया। अंत में वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.