गढ़वा, दिसम्बर 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में खेले जा रहे 24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन ज्ञान भारती बेलचंपा की टीम ने बीएसकेडी पब्लिक स्कूल को 48 रन और दूसरे मैच में जेपीएस सेंट्रल ने एडीएम पब्लिक स्कूल टंडवा को 118 रनो से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्ञान भारती बेलचंपा की टीम ने शेख जिगर के 33 और विपिन के 19 रनों के बदौलत निर्धारित ओवर में 116 रन बनाए। बीएसकेडी पब्लिक स्कूल की ओर से सक्षम और आदित्य ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी बीएसकेडी की टीम सौरव के 18 और मोहित के 11 रन के सहारे सभी विकेट खोकर 68 रन ही बना पाई। दूसरे मैच में जेपीएस सेंट्रल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्णव के नाबाद अर्द्धशतक 61 और अरबाज के नाबाद अर्धशतक 50 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.