गया, जनवरी 31 -- ज्ञान भारती आवासीय परिसर के ध्यानचंद सभागार में शनिवार को विद्यालय का 38वाँ वार्षिकोत्सव समारोह 'उड़ान' हर्षोल्लास, अनुशासन व सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के फाउंडर अरविंद कुमार, विद्यालय की निदेशक मधु प्रिया, प्राचार्य राजीव कुमार व उप-प्राचार्या ज्योति सिंह, जीडी पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्मशाही, डी ए वी पब्लिक के प्राचार्य सह सिटी कोऑर्डिनेटर सीबीएसई अंजलि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया। वार्षिकोत्सव को लेकर विद्यालय परिसर को फूलों एवं रंग-बिरंगी झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया। विद्यालय पत्रिका का विमोचन किया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने किंडरगार्टन नृत्य (कश्मीर की सुंदरता), कक्षा 1 व 2 के छात्रों का बॉलीवुड मेशअप डांस, कक्षा 3, 4 व 5 के समूह नृत्य, सेमी-क्लासिकल नृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.