मुरादाबाद, जून 29 -- आर्य समाज स्टेशन रोड में साप्ताहिक सत्संग हुआ, इसमें पंडित वीरेंद्र आर्य ने यज्ञ कराया। यजमान रमेश आर्य रहे। मथुरा प्रसाद आर्य ने भजन सुनाए। डा. राम मुनि ने महर्षि दयानंद सरस्वती के ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया। कपिल आर्य ने कहा वर्तमान में उत्तर प्रदेश के पूर्वी अंचल में कथित ब्राह्मणों और कथा वाचकों के बीच संघर्ष चल रहा है। शास्त्रानूल यह सही नहीं है। ज्ञान प्राप्त कर श्रेष्ठता प्राप्त करना हर मनुष्य का अधिकार है। व्यक्ति जन्म से वर्णगत नहीं होता। व्यक्ति के गुण कर्म और स्वभाव उसे वर्णगत की पहचान देते हैं। इस लिएण् मनुष्य ब्राह्मणतत्व गुण-कर्मों का धारण करके यज्ञ,यज्ञ, भजन, अथवा प्रवचन कर सकता है। डा. अजय श्रोत्रिय, रमेश सिंह आर्य, लोकेश आर्य, डा. आलोक कुमार आर्य, विजय कौशिक, सुमित आर्य, केदार आर्य, अर्जुन वीर ...