देवरिया, अगस्त 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्पोर्टस स्टेडियम देवरिया रेड ने ज्ञान प्रकाश इण्टर कालेज को 2-1 के स्कोर से हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि जिला ओलम्पिक संघ एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष संजय केडिया रहे। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्पोर्टस स्टेडियम रेड बनाम कम्पोजिट विद्यालय बैतालपुर के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्टस स्टेडियम रेड ने कम्पोजिट विद्यालय बैतालपुर को 3-1 के स्कोर से हराकर फाइनल में पहुंची। वहीं दूसरा सेमीफाइनल ज्ञान प्रकाश इन्टर कालेज बनाम राजकीय इन्टर कालेज देवरिया ...