गढ़वा, जून 17 -- गढ़वा। जायंट्स ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा की अध्यक्षता में रांची के सुप्रसिद्ध डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती के निधन और अहमदाबाद के विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए ज्ञान निकेतन स्कूल के सभगाार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान, मनोज केशरी (सन रेडियो) सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.