आरा, दिसम्बर 21 -- आरा। ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय का 20वां वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को आयोजित हुआ। 'सफर-20' थीम के तहत बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर धमाल मचाया। मुख्य अतिथि सीबीआई के पूर्व निदेशक अनिल कुमार सिन्हा ने अपने बाल्यावस्था की पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। भव्य कार्यक्रम से प्रेरित होकर श्री सिन्हा ने अपने पिता के नाम पर डॉ. रमण एकेडमिक, कल्चरल एवं स्पोर्ट्स एवार्ड प्रति वर्ष विद्यालय में सम्मिलित करने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि एसटीएफ एसपी श्री संजय कुमार सिंह ने देश भक्ति से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की गतिविधयों पर हर समय नजर रखनी चाहिए। आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कुलपति आचार्य डॉ. ...