जौनपुर, सितम्बर 16 -- जौनपुर, संवाददाता। भारत विकास परिषद शौर्य के तत्वावधान में शहर के एक सभागार में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके प्रथम चरण में गुरु-शिष्य परम्परा को बढ़ाने के उद्देश्य से संस्था ने विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक और विशिष्ट छात्र को सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात पश्चात वंदे मातरम गीत गाया गया। कार्यक्रम के दौरान अमूल मौर्या ने शिव ताण्डव नृत्य करके उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। संस्था के सचिव अवधेश गिरी के संचालन में छात्रों ने अपने गुरु को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। गुरुजन और छात्र दोनों को मुख्य अतिथि पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश लोकसेवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.