चंदौली, फरवरी 22 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के प्राचीन हनुमानजी मंदिर परिसर में सनातन सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीरामकथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। कथा व्यास स्वामी हरिशानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में गुरु महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है और जीवन की दिशा स्पष्ट नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य गुरु का सुमिरन नहीं करता, तब तक उसके भीतर की दिव्य दृष्टि नहीं खुलती। गुरु ही वह माध्यम हैं जो हमारे भीतर ज्योति प्रज्वलित करते हैं। जब ज्ञान की ज्योति हमारे मस्तिष्क में प्रवेश करती है। तभी अज्ञान रूपी अंधकार दूर होता है। कथा के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था। कार्यक्रम...