मैनपुरी, जनवरी 24 -- ज्ञान की ज्योति जले हर द्वार, मां शारदे करें हर सपना साकार मां सरस्वती का जन्मदिवस बसंत पंचमी पर्व के रूप में जनपद में धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह मां सरस्वती व अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। धर्मस्थलों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ थी। भंडारों के आयोजन किए गए। स्कूल, कॉलेजों में रंगोली बनाई, मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने दान किया। विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर मां सरस्वती और बसंत ऋतु के महत्व पर प्रकाश डाला। कई स्थानों पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। सुदिती में सरस्वती पूजन कर मना पराक्रम दिवस मैनपुरी। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सरस्वती पूजन कर पराक्रम दिवस मनाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.