गया, मार्च 16 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विधि एवं प्रशासन विभाग की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के आईकेएस प्रभाग के सहयोग से इंडियन नॉलेज सिस्टम (भारतीय ज्ञान प्रणाली) पर आयोजित कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। सीयूएसबी के यूजीसी सीबीपी-आईकेएस के कार्यक्रम निदेशक प्रो. अशोक कुमार (डीन एवं अध्यक्ष, एसएलजी) की देखरेख में मूल्यांकन एवं परीक्षा आयोजित की गई जिसमें सैद्धांतिक ज्ञान और इसके व्यावहारिक अनुप्रयोग दोनों ही शामिल थे। समापन समारोह में कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि शिक्षा को केवल व्यक्तिगत विकास तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि समाज की प्रगति में योगदान देना चाहिए। उन्होंने समकालीन चुनौतियों के लिए आईकेएस-आधारित समाधानों को लागू करने के लिए श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.